बच्चा चोर कह महिला अफसर की पिटाई : …लेडी अफसर और पति को बच्चा चोर के शक में भीड़ में पीटा…..कार पलटने की भी कोशिश…सरकारी काम से …

हजारीबाग : …प्रशासन में उस वक्त हंगामा मच गया, जब जिला नियोजन पदाधिकारी और उनके पति की बच्चा चोर बताकर जमकर पिटाई हो गयी…। हजारीबाग जिला नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास व उसके पति विजय कुमार दास सरकारी काम से लगातू त्रिवेणी सैनिक कार्यालय पहुंचे थे। पिटाई की वजह से अधिकारी को काफी चोटें भी आयी है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत लंगातू त्रिवेणी सैनिक कार्यालय हजारीबाग जिला नियोजन पदाधिकारी अपने पति के साथ कार में सवार होकर पहुंची थीं।

इस दौरान चतरा के नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार मौजूद थे। वे अपनी कार से कंपनी की गेट के अंदर प्रवेश कर गए। इस बीच पीछे आ रहे हजारीबाग जिला नियोजन पदाधिकारी को त्रिवेणी सैनिक के गेट के कुछ दूर पहले ही ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर रोक दिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान अधिकारी ने डर से कार का शीशा बंद कर दिया, जिससे ग्रामीण और उग्र हो गए। इसके बाद ग्रामीण पदाधिकारी और उनके पति से उलझ गए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घटना की सूचना तत्काल बड़कागांव पुलिस को दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला पदाधिकारी और पति को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में हजारीबाग नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास ने बताया कि जैसे ही त्रिवेणी सैनिक कंपनी में प्लेसमेंट नौकरी दिलाने को लेकर विभागीय आवेदन लेकर जा रही थी। इस बीच मुख्य गेट के सामने पहुंचे तो ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। मैं अपनी जान बचाने को लेकर गाड़ी का शीशा बंद कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को पलटना शुरू कर दिया और ग्रामीण उग्र हो गए तथा मेरे और मेरे पति के साथ जमकर मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close