“मजदूर हीं कराएंगे कांग्रेस की सत्ता वापसी” – असंगठित कामगार कांग्रेस के महासम्मेलन में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष.. अनिल बने पलामू प्रमंडल के कोर्डिनेटर

जमशेदपुर बर्मा माइंस डनलप मैदान जमशेदपुर में असंगठित कामगार कांग्रेस मजदूरों का महासम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ उदित राज, उपाध्यक्ष संजय गांब, झारखंड कामगार के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, सांसद गीता कोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बेरमो विधायक अनूप सिंह शामिल हुए।

2024 में मजदूर ही कराएंगे कांग्रेस की सत्ता वापसी

महासम्मेलन में डॉ उदित राज ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता वापसी मजदूर हीं कराएंगे। उपाध्यक्ष संजय गांब ने संबोधन में कहा कि मजदूरों के हक के लिए असंगठित कामगार कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी। कामगार एसोसिएशन में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। महासम्मेलन में सर्वसम्मति से अनिल कुमार सिंह को पलामू प्रमंडल असंगठित कामगार कांग्रेस का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पलामू प्रमंडल का कोर्डिनेटर बनाने से संबंधित पत्र जारी करते हुए

अनिल कुमार सिंह में प्रखर नेतृत्व की क्षमता

पलामू प्रमंडल असंगठित कामगार कांग्रेस के अनिल कुमार सिंह शुरुवाती दिनों से हीं मजदूरों की आवाज को बुलंद किया है। उनके इस प्रतिभा को देखते हुए सर्वसम्मति से पलामू प्रमंडल का कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया। पलामू प्रमंडल के सभी असंगठित मजदूरों के लिए आवाज उठाने और उनके हितों की रक्षा करने की जिम्मेवारी नव नियुक्त कोर्डिनेटर हजारों कर्मचारी के बीच ली। कामगार का उनके प्रति समर्थन की देखते हुए शीर्ष नेतृत्वकर्ता ने इस संबंध में पत्र जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close