झारखंड में 6 महीने में युवाओं को मिलेगी 48,000 सरकारी नौकरी!

झारखंड में सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने दावा किया है कि अगले 6 माह में 48,000 सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जैसे गणतंत्र दिवस में ऐलान किया है कि 48,000 सरकारी पदों पर नियुक्ति होगी, ये प्रक्रिया पाइपलाइन में है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनोज पांडेय एक वेब मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा कि इन 48,000 सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में विज्ञापन जारी होते ही शुरू हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि ये 48,000 नियुक्तियां 6 महीने में पूरी हो जायेगी. इसके बाद और भी नियुक्तियां होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वीकृत सरकारी पद घटाने पर क्या बोले!

स्वीकृत सरकारी पदों की संख्या घटाने के सवाल पर मनोज पांडेय ने कहा कि ये महज अफवाह है. स्वीकृत सरकारी पद जितने थे उतने ही हैं. सभी विभागों ने अपनी रिक्तियां कार्मिक विभाग को भेजी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्मिक विभाग आगे आवश्यक्तानुसार इन रिक्तियों की सूची जेपीएससी और जेएसएससी को भेज देता है.

युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का छल नहीं किया जायेगा. हेमंत सरकार, युवाओं की सरकार है. उनको नौकरी देने के लिए ये सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी अफवाह में ध्यान देने की बजाय मेहनत करते रहना चाहिए.

हेमंत सरकार नौकरी देगी.

सरकारी नौकरी का विज्ञापन निकलेगा
मनोज पांडेय ने कहा कि हमने लगातार सरकारी नौकरी का विज्ञापन निकाला है.

परीक्षाएं ली है लेकिन विपक्ष के लोग इसमें रोड़ा अटकाते हैं. कभी मामला कोर्ट में ले जाते हैं तो कभी सड़क पर उतरकर विरोध जताते हैं. बिना वजह आरोप लगाकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया जाता है लेकिन हम इससे नहीं भटकेंगे.युवाओं को नौकरियां मिलेगी. हम लगातार प्रयास कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close