सरकारी नौकरी : स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां, मेरिट लिस्ट हुई जारी

जगदलपुर। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा आयोजित कि गई थी परीक्षा उपरान्त विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के द्वारा प्राप्त मेरिट सूची अनुसार अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। दस्तावेजों के सत्यापन उपरान्त पात्र अपात्र की सूची जारी की जा रही है।

उक्त सूची में जिन अभ्यार्थियों को पात्र अपात्र एवं त्रुटि सुधार अथवा अनुभव के अंको हेतु दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है. वे 24 मई 2022 तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग जगदलपुर में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय द्वारा दावा आपत्ति हेतु निर्धारित प्रोफार्मा जो वेबसाईट में अपलोड है उसे डाउनलोड कर उक्त प्रोफार्मा में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दावा आपत्ति प्रस्तुतकर्ता निर्धारित प्रोफार्मा में ही प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। दावा आपत्ति की सूची एवं दावा प्रस्तुत करने हेतु प्रोफार्मा बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखे एवं डाउनलोड किये जा सकते है। इस के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होगा निर्धारित समय एवं तिथि पश्चात किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close