62 नवनियुक्त पदाधिकारियों की 14 सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू… जल्द मिलेगी शहरी निकायों को सेवा….

रांची स्थानीय शहरी निकायों में नियुक्त 62 नवनियुक्त सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी की सेवा राज्य को मिलेगी। झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग के नवनियुक्त अधिकारियों का 14 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरुवात हो चुकी है। श्रीकृष्ण लोक सेवा संस्थान रांची में इन्हें आधारभूत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां इन्हें नगर निकायों के लिए विभिन्न कानून, योजनाओं इत्यादि की जानकारी भी दी जाएगी।

नगर विकास विभाग सभी अधिकारियों को एटीआई में प्रतिनियुक्त किया है। प्रशिक्षण पाने के बाद स्थानीय निकाय में नगरपालिका सेवा संवर्ग से अधिकारियों की पोस्टिंग की जाएगी। अभी तक झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी या पथ निर्माण विभाग से इंजीनियरों की सेवा लेकर इन पदों पर पोस्टिंग की जाती थी। विभाग के पास खुद के सेवा के अधिकारी होंगे। अबतक अधिकारियों का वेतन विपत्र तैयार नहीं हुआ है। नगर विकास विभाग सभी अधिकारियों का वेतन देने संबंधी विपत्र तैयार करने में भी लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों को मिल रहा है प्रशिक्षण

दिलीप कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रतिभा रानी, अंशु कुमारी, अभिलाषा कुमारी, मनीष कुमार, अकीब जावेद, राहुल यादव, शैलेश कुमार, गौरव कुमार, हर्ष वर्धन, स्मिता किरण, प्रसून कौशिक, सुमित कुमार महतो, निकेश कुमार, अजमल हुसैन, दानिश हुसैन, अरविंद प्रसाद अग्रवाल, विनीता कुमारी, अंकित गुप्ता , मुकेश कुमार रंजन, अजीत कुमार, शिखा कुमारी,सनी कुमार एवम अन्य।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close