18 IAS ट्रांसफर : रांची, पलामू, लातेहार, गोड्डा सहित कई जिलों के डीसी बदले….NRHM के निदेशक का भी तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

रांची। झारखंड में कई जिलों के डीसी सहित 18 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। देर रात हुए तबादले में रांची, पलामू लातेहार सहित कई जिलों के उपायुक्त का तबादला कर दिया गया। राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये डीसी होंगे, वहीं रांची के डीसी छवि रंजन को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। लातेहार उपायुक्त इमरान को चतरा भेजा गया है।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक ए डोडे को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है। लातेहार के डीसी अब इमरान को चतरा जिला का डीसी बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आदित्य कुमार आनंद को नगरीय प्रशासन, नगर विकास और आवास विभाग का निदेशक बनाया गया है। पलामू के डीसी शशि रंजन को रांची नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। गोड्डा के डीसी मोर सिंह यादव को लातेहार का नया डीसी बनाया गया है। चतरा की डीसी अंजली यादव को निदेशक पर्यटन बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं परियोजना निदेशक एड्स कंट्रोल सोसायटी रांची पर पदस्था भुवनेश प्रताप सिंह को एनआरएचएम का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close