राजद नेता सहित 3 की मौत : दुर्गापूजा के दौरान भीषण सड़क हादसा, राजद नेता सहित 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

अरवल। विजयादशमी के दिन हुए भीषण सड़क हादसे में राजद नेता समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। वहीं दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना अरवल में करपी-इमामगंज रोड की है। देर शाम दो बाइक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में करपी थाना क्षेत्र के बैरबिघा निवासी राजद नेता लालबहादुर शास्त्री, उनका भतीजा उदय कुमार और किंजर थाना के भुआपुर निवासी नीरज बिंद शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अपने भतीजा के साथ बाइक से दशहरा देखने अरवल शहर गए थे। दशहरा मेले से लौटते वक्त रामनगर मुसहरी के पास सामने से आती तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर भुआपुर के तीन युवक विकास, गोल्डन व नीरज सवार थे। सूचना पर डायल 112 की रिस्पांस टीम पहुंची। इसके बाद सभी पांच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने राजद नेता लाल बहादुर शास्त्री, उनके भतीजे उदय कुमार और दूसरी बाइक पर सवार नीरज बिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास और गोल्डन का इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close