तेल टैंकर पलटने से 3 मासूम बच्चे की मौत,मुख्यमंत्री ने ट्वीट.. कर जताया शोक

चाईबासा के मंझारी थाना के जांगीबुरू के पास अनियंत्रित टैंकर ने तीन बच्चों को रौंद डाला ।तीनों की मौके पर ही मौत हो गई ।बच्चे सड़क के किनारे हडिया दारु के गोदाम में खेल रहे थे ।100 मीटर आगे एक तेल टैंकर पलट गया ,चालक भागने में सफल रहा ,लेकिन एक साथ तीनों बच्चों की मौत हो गई । पुरे गांव में कोहराम मचा हुआ है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन के लगभग10:45 बजे जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण अचानक पीछे लुढ़कने से सड़क किनारे हड़िया गोदाम के पास बैठे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए ।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरने वालों में 2 बच्चे एक ही परिवार के हैं जिसमें 5 वर्षीय सुखमति तमसोय पिता सिंगराय तामसोय ,लगभग 08 महीने का सागर तामसोय पिता सिंगराय तामसोय और 06 माह का पानो तामसोय पिता डीबरू तमसोय शामिल हैं । घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंझारी के थाना प्रभारी को दे दी है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close