32 लोग गिरफ्तार : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर भी हुआ हमला , पढ़ें डिटेल

बेगूसराय । जिले में बुधवार रात उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी करवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 32 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर शराब पीने और बेचने का आरोप है लेकिन इस कार्रवाई के दौरान विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजा मोहल्ला वार्ड नंबर 8 में जब उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची तो वहां पर शराब पीने वाले और बेचने वालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। उस जगह से उत्पात पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसी से नाराज लोगों ने पुलिस पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें दो गाड़ी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई लेकिन गरीमत है कि पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। लेकिन उत्पाद विभाग की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। इससे पता चलता है कि बिहार में शराब कारोबारियों के हौसले कितने बुलंद हैं, जो पुलिस टीम पर हमला करने से भी बाज नहीं आ रहे। यह बात कहीं ना कहीं शराबबंदी कानून पर भी सवाल खड़े कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close