दुमका के 33 स्कूलों को जुमे के दिन कराया जा रहा बंद, नाम भी बदला….

झारखंड: दुमका जिले में 33 से सरकारी स्कूल है जिसके नाम में ना केवल उर्दू जुड़ा है, बल्कि स्कूलों में शुक्रवार को जुमे की छुट्टी रहती है। ऐसे लगभग सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय मुस्लिम बहुल इलाके में हैं।

हाल में झारखंड के जामताड़ा जिले में जुम्मे की छुट्टी रहने के मामले सामने आने के बाद दुमका में मीडिया पड़ताल से यह मामला उजागर हुआ। इन 33 नामधारी प्राथमिक विद्यालयों को छोड़कर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि यह सभी 33 स्कूल मदरसा नहीं है बल्कि सामान्य प्राथमिक और मध्य विद्यालय है ।दूसरे सरकारी स्कूलों की तरह की इन उर्दू स्कूलों में भी हिंदी मीडियम में सभी विषयों की पढ़ाई होती है ।केवल स्कूल के नाम में उर्दू जोड़ दिया गया है ।जिले के मुस्लिम बहुल इलाके में चल रहे उर्दू नामधारी इन 33 सरकारी स्कूल रविवार को खुले रहते हैं जबकि शुक्रवार को बंद रहता है।

शुक्रवार को सप्ताहिक आकाश के कारण जिले के उर्दू नामधारी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सप्ताह की शुरुआत शनिवार से होती है। बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील का जो मेन्यू स्कूल की दीवारों पर जो अंकित है ,उसमें सप्ताह की शुरुआत शनिवार से दिखाया गया है ।रविवार को मेन्यू में चावल दाल हरी सब्जी के प्रावधान का उल्लेख है।दूसरी ओर शुक्रवार के दिन का कॉलम जुमे के छुट्टी के कारण खाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में कहाँ -कितने सरकारी स्कूल

शिकारीपाड़ा 10

जरमुंडी 2

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरैयाहाट 7

दुमका 2

जामा 2

रानेश्वर 8

काठीकुंड 2

जिला शिक्षा अधीक्षक संजय कुमार दास ने कहा है कि जिले के सभी प्रखंड के बीडीओ से प्रतिवेदन मांगा गया है किस परिस्थिति में स्कूल का नाम परिवर्तित कर उर्दू किया गया और किसके आदेश से स्कूलों में सप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को घोषित है ।इसकी रिपोर्ट हर प्रखंड से मंगाई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर जांच के उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

close