शिक्षक नियुक्ति इसी माह से : 380 मीडिल स्कूल बनेंगे हाईस्कूल, अगले सत्र से होगी पढ़ाई… शिक्षा मंत्री ने दी हरी झंडी

झारखंड: राज्य में पहली बार एक साथ 380 मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया है। शनिवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उक्त स्कूलों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। संभवत विभाग अगले सप्ताह इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा। अपग्रेड किए गए हाई स्कूलों में अगले शेक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

2009- 10 में शुरू हुई थी प्रक्रिया

राज्य में वर्ष 2009-10 में मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वर्ष 2016-17 के बाद से प्रक्रिया बंद थी। 5 वर्ष बाद स्कूलों को फिर से अपग्रेड किया गया है। जिन मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया है उनमें उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित स्कूल, प्रखंड स्तर के स्कूल और आदर्श विद्यालय के तहत चयनित 100 से अधिक नामांकन वाले स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा गठित कमेटी द्वारा अनुसूचित 109 और शिक्षा मंत्री के निर्देश के आलोक में अपग्रेड किए गए 24 स्कूल का भी नाम शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में हर एक किलोमीटर पर प्राइमरी, तीन किमी पर मिडिल और पांच किमी पर हाईस्कूल खोलने का प्रावधान है। पहले दूरी के आधार पर स्कूलों को अपग्रेड किया जाता था लेकिन इस वर्ष दूरी के साथ साथ विद्यार्थियों की संख्या को भी ध्यान में रखा गया है।

कक्षा नवीन और दसवीं की होगी पढ़ाई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया है उनमें फिलहाल आठवीं तक की पढ़ाई होती थी। अब इन स्कूलों में नवमी और दसवीं की भी पढ़ाई होगी। विद्यालय में शिक्षक के पद सृजन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

इस माह से शुरू होगी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है की राज्य में 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 15 नवंबर से पहले करीब 25 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद टेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। बाद में पुनः बहाली होगी। शनिवार को धनबाद सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा की 80 मॉडल स्कूल बनकर तैयार हैं, 315 मॉडल स्कूल तैयार किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close