दुल्हे के भाई समेत 5 की गयी जान: शादी के दिन हुआ भीषण सड़क हादसा, दुल्हे भाई और दोस्तों की मौत, कार के उड़ गये परखच्चे

आगरा। शादी के दिन दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छिन ली। नोएडा-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकरा गयी। मरने वालों वालों की पहचान नोएडा के रहने वाले गौतम (दूल्हे का भाई), चंदन (32), सुदेश (28) और पटना निवासी संजीव शर्मा, प्रवीण के रूप में हुई है। दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से देवरिया जा रहे थे। कार की स्पीड तेज थी। इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई।

चंदन और सुदेश दूल्हे के भाई के दोस्त हैं। प्रवीण रिश्तेदार है। कार सुदेश की थी और वह ही खुद ड्राइव कर रहा था।नोएडा के रहने वाले राहुल, कुलदीप और गाजियाबाद के अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मरने वालों में दूल्हे का भाई भी शामिल है। हादसे के बाद घरवालों ने शादी कैंसिल कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रेटर नोएडा के तिगड़ी में रहने वाले संतोष की शादी थी। बस और कारों से बारात नोएडा से देवरिया जा रही थी। अर्टिगा कार में 8 लोग सवार थे। इनमें दूल्हे का भाई भी था। तेज स्पीड और झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।इस कार के पीछे-पीछे आ रहे अन्य बाराती हादसे के बाद वहीं रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया।

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को कार से निकाल कर SN मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां एक और घायल ने दम तोड़ दिया। कार में शराब की बोतल भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, सभी एंब्रॉयडरी का काम करते थे। संजीव शर्मा दूल्हे का पड़ोसी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close