दो SI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल: आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस, देखते ही भड़के समर्थक, पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से किया हमला

पटना: मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है। पुलिस टीम पर छत ईंट-पत्थर से अटैक किया गया। पुलिस ने जैसे-तैसे छिपकर खुद को बचाया। इसमें दो एसआई समेत चार सिपाही जख्मी हो गए हैं। घटना दानापुर थाना इलाके के नया टोला की है।

जानें पूरा मामला

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पिछले 13 अगस्त को नया टोला में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाई पारस राय और शंभू राय के बीच हुई मारपीट में शंभु राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के लिए सगुना मोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी शंभू राय ने स्थानीय थाना में पारस राय समेत दस पर नामजद मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दानापुर थाना में शंभू राय के आवेदन पर 13 अगस्त को कांड संख्या 1069/23 दर्ज किया गया था। इसी मामले में शनिवार की सुबह पुलिस टीम पारस राय समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज जैसे ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गली में गई। आरोपी पारस राय के समर्थक छत से पुलिस पर पथराव करने लगे। इसके बाद पुलिस खुद को बचाने के लिए छिपने लगी। टीम ने इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव हुआ। इस घटना में एएसआई रंजन कुमार व कौलेंद्र, सिपाही सुधांशु, दो महिला सिपाही को मामूली चोट लगी है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर पारस राय समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के बयान पर पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close