बच्चों के लिए 5 टेस्टी व हेल्थी मिल्कशेक रेसिपी..{Milkshake Recipe In Hindi}

धनबाद: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप के कारण हमारा मन होता है कि कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग हो जाए। ऐसे में अगर इस मौसम में स्वादिष्ट मिल्कशेक मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी मिल्कशेक पीना बेहद पसंद करते हैं, ऐसे में आप घर पर तरह-तरह के मिल्कशेक घर पर बनाकर सर्व कर सकती हैं। इन मिल्कशेक्स को बनाना बेहद आसान होता है, साथ ही इन्हें मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

बच्चों के आहार में मिल्कशेक को शामिल करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। मिल्कशेक के माध्यम से बच्चों के आहार में फलों और नट्स को शामिल करना आसान हो जाता है। साथ ही बच्चे इनका सेवन आसानी से कर लेते हैं। आइए जानते है मिल्कशेक की रेसिपी…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बनाना मिल्कशेक:

सामग्री:

  • एक पका हुआ केला
  • आधा गिलास दूध
  • शक्कर आवश्यकतानुसार
  • दो आइस क्यूब (वैकल्पिक)
  • कुछ ड्राई फ्रूट्स (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले केले का छिलका निकालकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • इसके बाद इन टुकड़ों के साथ दूध,चीनी और आइस क्यूब को ग्राइंडर में डालें।
  • फिर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • कुछ मिनट में ही आपका बनाना मिल्कशेक तैयार हो जाएगा।
  • आप चाहें तो ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं

मैंगो मिल्कशेक:

सामग्री:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • एक पका हुआ आम
  • आधा गिलास दूध
  • शक्कर आवश्यकतानुसार
  • दो आइस क्यूब (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

सबसे पहले आम को धोकर छिलका उतार लें और इसके गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर ग्राइंडर में डालें।

  • इसके बाद ग्राइंडर में दूध, शक्कर और आइस क्यूब डालें।
  • फिर इसे दो मिनट तक अच्छे से मिक्स करें।
  • अब आपका मैंगो मिल्कशेक तैयार है

चॉकलेट मिल्कशेक:

सामग्री:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • दो चम्मच चॉकलेट पाउडर
  • एक गिलास दूध
  • दो चम्मच चीनी
  • दो आइस क्यूब (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले दूध को हल्का गर्म कर लें और कुछ देर ठंडा होने देंफिर इसे ग्राइंडर में डाल दें।
  • साथ ही इसमें चॉकलेट पाउडर और आइस क्यूब भी डालें।
  • अब इसे एक मिनट तक ग्राइंडर में अच्छे से मिक्स करें।आपका मिल्कशेक तैयार हो चुका है,

अब इसे आप बच्चों को दे सकते हैं।

ओरियो मिल्कशेक:

सामग्री:

  • तीन से चार ओरियो बिस्कुट
  • आधा गिलास दूध
  • आधा कप आइस्क्रीम
  • दो चम्मच क्रीम (सजाने के लिए)

एक चम्मच चॉकलेट पाउडर

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले दूध को हल्का गर्म करें और कुछ देर ठंडा होने दें।
  • फिर इसे ग्राइंडर में डालें। साथ ही इसमें ओरियो बिस्कुट, आइसक्रीम और चॉकलेट पाउडर को भी मिलाएं।
  • इसे कुछ देर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • इसके बाद इसे गिलास में निकालें और क्रीम से सजाकर बच्चे को दें

मिक्स ड्राई फ्रूट मिल्कशेक:

सामग्री:

  • तीन बादाम
  • तीन काजू
  • तीन पिस्ता
  • तीन अखरोट
  • आधा गिलास दूध
  • दो चम्मच शक्कर
  • दो आइस क्यूब (वैकल्पिक)

बनाने की वि​धि:

  • इस मिल्कशेक को तैयार करने के लिए सभी ड्राई फ्रूट्स को करीब एक घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
  • फिर सभी ड्राई फ्रूट को पानी से निकाल लें और बादाम का छिलका उतार लें।
  • इसके बाद इन ड्राई फ्रूट्स को ग्राइंडर में बारीक पीस लें।
  • फिर इसमें दूध और शक्कर मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।अब यह ड्राई फ्रूट मिल्कशेक तैयार हो गया है।
  • इसमें ऊपर से बर्फ डालकर बच्चों को दें।

Related Articles

close