झंडोत्तोलन देखने निकले 48 घंटे से गायब 6 बच्चे अमिला धाम में मिले, परिजनों ने ली राहत की सांस

गढ़वा। जिला में खरौधी थाना क्षेत्र के अरंगी पंचायत से गायब 6 छात्र सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के चकरिया में मिले।
बता दें कि 15 अगस्त को खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी पंचायत के कसियड़वा टोला के 6 छात्र झंडोतोलन के लिए तैयार होकर विद्यालय निकले थे परंतु देर शाम तक घर नहीं लौटे।

जिसके बाद सभी छात्रों के परिजन ब्याकुल हो गए। इसके बाद वे सभी जगहों पर उनकी खोजबीन करने लगे।छात्रों के परिजन उदय मेहता, संजय सिंह, अशोक सिंह, किसमतिया देवी, रामजन्म सिंह, सुनील मेहता आदि ने बताया कि हमलोगों को बच्चों ने हमलोगों से विद्यालय मे झंडोतोलन एवं किसान डिग्री काँलेज मे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जाने की बात बता कर 15 अगस्त के दिन मंगलवार को सुबह मे घर से निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने बताया की जब वे शाम को घर नहीं पहुंचे तो हमलोगों ने खोजबीन शुरु किया था।उक्त छात्रों ने यूपी कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ से किसी व्यक्ति को फोन कर पैसे की मांग कर रहे थे जिसके बाद उक्त बच्चों का पता अमिला धाम के नजदीक चकरिया में चला जिसके बाद परिजन उन्हें लेने बुधवार की रात को रवाना हो चुके है।इस बात की पुष्टि अरंगी मुखिया के पति शिवकुमार प्रसाद यादव ने की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close