7 की मौत : कंटेनर में स्कार्पियों ने मारी टक्कर , भीषण हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

सड़क हादसा : रोहतास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना बिहार के सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी पेट्रोल पंप के पास एनएच दो पर हुई है. बता दें कि स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे.

हादसा बुधवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी लग गई। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल खो बैठा और खड़े कंटेनर से टकरा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी मिली है कि परिवार ने 2 दिन पहले ही स्कॉर्पियो खरीदी थी। उसी गाड़ी से सभी लोग बोधगया घूमने निकले थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग स्कॉर्पियो से अपने गांव कुडारी (कैमूर) लौट रहे थे. तभी रास्ते में स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गयी. इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और हाइवे के किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी. इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 12 में से 7 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसा इतना भीषण था कि आगे से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अगली सीट पर लगा एयर बैग टूटकर पिछली सीट तक आ गया।घटनास्थल पर 2 दिन पहले ही एक लाइन होटल खुला है। होटल मालिक हरसु चौधरी ने बताया कि कंटेनर में स्कॉर्पियो टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया था। इस तरह ट्रक में फंसकर स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर तक घिसीटते हुए गई ।

मृतकों में सुद्धेश्वर शर्मा की पत्नी राजमुनि देवी, उसकी 5 साल की बेटी, प्रेमलता (35), बेटा रविनंदन कुमार (30) की मौत हो गई है। आदित्य कुमार (12) पिता अरविंद शर्मा की भी मौत हुई है। हादसे में 16 साल के किशोर और 5 साल बच्चे की भी मौत हुई है। सुद्धेश्वर शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close