घर में था ड्रामा का पूरा स्क्रिप्ट….जहर, आशिक और सिंदूर धोने की कहानी….पति ने करवा दी शादी…धोखे की दास्तां ने सबको किया हैरान….

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी बेवफा पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद न तो कोई हंगामा किया और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, बल्कि उसे मंदिर ले जाकर प्रेमी से उसकी शादी करवा दी।

घटना जिले के एक गांव की है, जहां हरिश्चंद्र (40) नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी करिश्मा को उसके बचपन के प्रेमी शिवराज के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना ने उसकी ज़िंदगी को झकझोर कर रख दिया, लेकिन उसने चौंकाने वाला फैसला लिया — उसने पत्नी का सिंदूर खुद धोया और मंदिर में पंडित बुलाकर करिश्मा और शिवराज के फेरे करवाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहर देकर पति को हटाने की थी साजिश

मामले में और भी चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पत्नी करिश्मा ने प्रेमी के साथ घर बसाने के इरादे से अपने पति को जहर देने की कोशिश की थी। हालांकि किस्मत से हरिश्चंद्र की जान बच गई और उसने समझदारी दिखाते हुए खुद को किसी विवाद में नहीं डाला।

15 साल की शादी, दो बच्चे – फिर भी अधूरा इश्क

जानकारी के मुताबिक करिश्मा की शादी हरिश्चंद्र से 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद करिश्मा अपने बचपन के प्रेमी शिवराज से रिश्ता तोड़ नहीं पाई। आखिरकार जब सच्चाई सामने आई, तो हरिश्चंद्र ने खुद को पूरी तरह पीछे कर लिया और पत्नी को प्रेमी के साथ जाने दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों का भी हुआ बंटवारा

इस विचित्र प्रेम त्रिकोण का अंत यहीं नहीं हुआ। बेटी मां के साथ गई जबकि बेटा पिता के पास रह गया। हरिश्चंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी को एक नई ज़िंदगी दे दी — लेकिन खुद एक गहरी भावनात्मक चोट लेकर पीछे रह गया।

समाज में चर्चा का विषय

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग हरिश्चंद्र की संयमित प्रतिक्रिया को सराह रहे हैं, तो कुछ इसे कमजोरी और मजबूरी मान रहे हैं। लेकिन इतना तो तय है कि यह कहानी आज के समाज में रिश्तों की सच्चाई पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close