खुशखबरी: रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता… महीने के पहले दिन रेट देखकर आप भी चौंक जाएंगे

नई दिल्ली महीने की शुरुआत दिन में राहत भरी खबर सामने आई है। नवंबर के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। बीते दिनों नेचुरल गैस की कीमतें लगातार आसमान छू रही थी। इन सब के बावजूद भी गैस सिलेंडर का रेट कम किए गए। जानकारी के मुताबिक यह कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में हुई है।

19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 115.50 रुपए सस्ता हो गया है। इसके अलावा कई शहरों में भी दाम घटाए गए हैं। पिछले महीने की 1 तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। आज से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किये गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखें महानगरों में कितना रेट लिस्ट

दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1744 रुपए हो गई है जबकि पहले 1859.5 रुपए थी।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 में मिलता था जो अब 1696 रुपए में मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत अब 1893 रुपए है जिनके लिए पहले 2009.50 रुपए देने पड़ते थे।

कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपए होंगे जो पहले 1995.50 रुपए थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का ये फैसला राहत देने वाली है। फिलहाल कमर्शियल एलपीजी के दामों में कमी की है, हालांकि घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹115 .50की क्षति की गई है।

Related Articles

close