झारखंड में मिली नक्सलियों की तिजोरी: जंगल में छुपाकर रखे गये थे नोटो के बंडल, नक्सलियों के खजाने से निकले लाखों रुपये कैश, जवान भी रह गये दंग

Naxals' vault found in Jharkhand: Bundles of notes were hidden in the forest, lakhs of rupees in cash recovered from Naxals' treasury, even the soldiers were stunned

चाईबासा (झारखंड) । नक्सल आपरेशंस में जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों के हाथ नक्सलियों की तिजोरी लगी है। तिजोरी में नोटों की गड्डियां देखकर जवान भी हैरान रह गये। नोटों की गिनती के बाद मालूम चला कि इसमें करीब 35 लाख रुपये हैं, जो नक्सलियों ने जंगल में छुपाकर रखे थे। ये कामयाबी घोर नक्सल प्रभावित चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों को मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के लिए छुपाकर रखी गई लगभग 35 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त अभियान का परिणाम है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों से मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सारंडा के अंदरूनी इलाकों में सटीक आशंका है कि नक्सलियों ने ये रकम हथियार खरीदने के लिए जुटाये थे। इतने पैसे नक्सलियों ने लेवी के तौर पर वसूली होगी। जंगल में जवानों का लगातार सर्च अभियान चल रहा था। इसी दौरान भारी मात्रा में छुपाए गए कैश का पता चला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को सूत्रों से पता चला है कि यह पैसा नक्सलियों द्वारा अपनी अवैध गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए डंप किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बरामदगी ने नक्सलियों की आर्थिक कमर तोड़ दी है, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।इस सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और नक्सलियों की गतिविधियों पर करारा प्रहार हुआ है। अभियान के तहत अन्य ठिकानों की भी तलाश जारी है।

Related Articles

close