कुदाल से काटकर हत्या: शव बरामद..पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज..पुलिस जांच में जुटी

लातेहार । जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोपे पंचायत के जगतु गांव निवासी तेतर भुइयां उम्र 61 वर्ष की रविवार की रात कुदाल से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र दिनेश भुइयां ने बताया कि हम लोगों का दो घर है। एक घर जगतू गांव में है और दूसरा जंगल में है। पिताजी रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाकर जंगल वाले घर में सोने चले गए। उसने बताया कि वह हमेशा उसी घर में सोते थे। सुबह में लोगों से जानकारी मिला कि उसके पिता की हत्या हो गई है।

खबर मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जाकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने जैसे ही शव को देखा कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई गौतम कुमार,प्रदीप राय समेत कई पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। हत्यारा कुदाल के पिछले हिस्से से सिर पर वार किया था और बांया पैर भी काटकर क्षत विक्षत कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के पुत्र ने पांच आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

मृतक के पुत्र ने बताया जमीन का विवाद गांव के ही लोगों के साथ चल रहा था। उसने बताया कि वह जंगल का जमीन साफ करके खेती बाड़ी के लिए तैयार किया था। परंतु गांव के दरोगा सिंह समेत कई लोग हमारे जंगल के जमीन पर कब्जा करना चाहता था। कई बार लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि हत्या के मामले में मृतक के पुत्र ने पांच लोग दरोगा सिंह, मनोहर सिंह, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह और शीला देवी के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दर्ज मामले के आलोक में अनुसंधान किया जा रहा है। हत्या के आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर अनेक लोग उपस्थित थे।

फोटो: मृतक का शव।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फोटो: घटना की जांच करते पुलिस।

फोटो: मृतक के शव को देखने जुटी भीड़।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close