17 IPS ट्रांसफर: कई IG सहित 17 IPS अफसरों का हुआ तबादला..देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

गांधीनगर। गुजरात में चुनाव होना है। चुनाव के पहले अफसरों के तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। गुजरात सरकार ने 17 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर हुए आईजी स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। ACS होम राज कुमार के आदेश के मुताबिक IPS पीयूष पटेल को सूरत-रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया।

वहीं, राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह का तबादला कर उन्हें वडोदरा रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है। सूरत रेंज के आईजीपी डीएस पांडियन राजकुमार का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) नियुक्त किया गया है, खुर्शीद अहमद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना और आधुनिकीकरण) गांधीनगर के रूप में नियुक्ति, अजय चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त सूरत (विशेष शाखा) के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एम.ए. चावड़ा का तबादला कर जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।अशोक यादव को आईजीपी राजकोट रेंज नियुक्त किया गया है, उनकी जगह गौतम परमार को आईजीपी भावनगर रेंज बनाया जाएगा। आरवी असारी को पुलिस उप महानिरीक्षक (खुफिया-2) और नीरज कुमार बडगुजर को अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर-2 नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close