गजब का संयोग : दिवाली की रात सूर्य ग्रहण और देव दिवाली के दिन चंदग्रहण… जानें इसका प्रभाव

सूर्य ग्रहण 2022 : इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है और दिवाली के अगले ही दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वहीं देव दिवाली इस साल 8 नवंबर को है, उसी दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल यह गजब का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से बने रहिए HPBL के साथ….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। जबकि देव दिवाली हर साल दिवाली के 15 दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। देव दिवाली को देवी देवताओं के प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है। भारत में दिवाली और देव दिवाली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण

ज्योतिष गणना के मुताबिक साल 2022 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगेगा। भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। वहीं इसका सूतक काल 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि से ही शुरू हो जाएगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब 4 बजे से दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि चंद्रग्रहण कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर 2022 को लगने वाला है। यह चंद्र ग्हण भी भारत में दिखाई देगा। इसी दिन देव दीपावली भी है। देव दीपावली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर बाद 1:32 से शाम 7:27 तक लगेगा।

इस तरह देखा जाए तो इस साल दोनों दिवाली ग्रहण की छाया में मनाई जाएगी। यह एक प्रकार का गजब का संयोग बन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close