Breaking News: लातेहार में गोलीबारी, तीन लोगों को लगी गोली, हालत नाजुक, रिम्स रेफर

लातेहार: रेलवे लाइन का निर्माण करा रही कंपनी के साइट पर गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी में साइट पर काम कर रहे तीन लोगों को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने से घायल सभी लोगों को रिम्स रेफर किया गया है।

इस घटना को रांची व लातेहार जिले की सीमा पर स्थित केंदुआटांड़ में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लातेहार एसपी अंजनी अंजन घटनस्थप पर पहुंचे है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, इंजीनियर व दो मजदूर घायल

इस घटना में इंजीनियर और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में इंजीनियर शिवकुमार (पिता गणेश यादव, औरंगाबाद, बिहार), विशेश्वर यादव (पिता धनेश्वर यादव) व विकास यादव (पिता बलराम यादव, दोनों भगिया, बालूमाथ, लातेहार) शामिल हैं। शिवकुमार के पेट में तीन गोली लगी है। विशेश्वर के दांये पैर में तथा विकास के बांये पैर के घुटने के समीप गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

सादे लिबास में पहुंचे थे नक्सली

थर्ड रेलवे लाइन विस्तारीकरण का काम यहां केईसी कंपनी को मिला है। कंपनी ने सब कॉन्ट्रेक्टर जेजीबी कंपनी को कार्य पेटी कांट्रेक्ट पर दे रखा है। शुक्रवार को साइट पर गार्डवाल निमार्ण का काम जारी था। इसी क्रम में 15-20 की संख्या में सादे लिबास में उग्रवादी पहुंचे। साइट इंजीनियर शिवकुमार को अपने कब्जे में लेकर उसे तीन गोली मार दी। अंधाधुंध गोलीबारी में मजदूर विशेश्वर यादव व विकास यादव को भी गोली लगी है। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close