Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना, जाने रांची में आज कैसा रहेगा मौसम…

रांची: झारखंड के सभी हिस्सों में लौटते मानसून का असर दिख रहा है। वही बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ने वर्षा के आसार को बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर तक राजधानी रांची समेत दक्षिण एवं मध्य झारखंड के सभी हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून वापसी का 15 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान था, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ने हालात बदल दिया है इस माह के अंत तक वर्षा के संकेत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के तापमान में गिरावट

बता दें कि चक्रवात का असर राज्य के सभी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। वहीं मंगलवार को राजधानी रांची में हुई बारिश के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे के अंदर रांची का अधिकतम तापमान 25.3 जबकि न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले 2 – 3 दिनों के तापमान से 4 – 5 डिग्री तक कम है।

21 से 24 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक वर्षा 15 मिमी गुमला में रिकॉर्ड की गई है। वहीं सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस गुमला का दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची समेत दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के कुछ हिस्से में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 21 से 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी रांची में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close