दुमका में एक और पेट्रोल कांड ! पति पत्नी के झगड़े में जल गई पत्नी

दुमका झारखंड की राजधानी दुमका में एक बार फिर से पेट्रोल कांड हुआ है। यह तीसरी बार हैं , जब दुमका में पेट्रोल कांड हुआ है। घटना जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र की है। बुधवार की देर रात पेट्रोल से एक महिला की जलने खबर आई है। गंभीर रूप से जली महिला को देर रात इलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुमका लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति ने दी धमकी – घर चलो नहीं तो जला दूंगा

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने बयान दिया है कि वह अपने पति परमेश्वर सोरेन के साथ सोलंकी गांव में रहती है। बुधवार को उसका पति आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में गया था। इसके बाद वह अपने पति के दादी के गांव 2 किलोमीटर दूर स्थित खड़कासोल चली गई थी। रात में जब परमेश्वर आकर देखा कि उसकी पत्नी रूपा घर पर नहीं है तो वह बाइक से अपनी दादी के घर पहुंच गया। वह अपनी पत्नी रूपा को देखकर काफी नाराज हो गया और पूछा कि तुम बिना बताए यहां क्यों आ गई। वह उसे तत्काल अपने घर चलने को कहा। लेकिन रूपा का कहना था कि वह अभी नहीं जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंगीठी में पेट्रोल छलकने से साड़ी में पकड़ी आग

रूपा के मना करने पर गुस्साए पति ने मोटरसाइकिल की डिक्की से पेट्रोल भरा बोतल हाथ में लेकर कहा- कि अगर नहीं जाओगी तो तुम्हें इससे जला दूंगा। इस धमकी से रूपा बुरी तरह डर गई और पेट्रोल को अपने पति के हाथ छीनकर फेंकने का प्रयास करने लगी। इस छीना झपटी के बीच बोतल से पेट्रोल से छलककर रूपा के पास जल रही अंगीठी पर जा गिरी। पेट्रोल गिरने पर आगे धधक उठी। जिससे वहां खड़ी रूपा के साड़ी में आग पकड़ लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से झुलस गई। पति ने धमकी भी दी थी और शायद मनसा भी रही हो। लेकिन दुर्घटना बस उसकी पत्नी उसके पेट्रोल से जल गई।

पेट्रोल से जलन की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, डीएसपी विजय कुमार पीजेएमसीएच पहुंचे । जहां कार्यपालक दंडाधिकारी के द्वारा रूपा का बयान लिया गया। रूपा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है ।मामले की जांच की जा रही है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close