राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग की टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान..ग्रामीणों को किया जागरूक

दुमका राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय ,दुमका के वरीय सांख्यिकी पदाधिकारी सह कार्यालय प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार रानेश्वर प्रखंड के लुटुलिया ग्राम में सांख्यिकी कार्यालय के कर्मियों ने ग्राम के आंगनबाड़ी सेविका, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी के आसपास के क्षेत्र को गंदगी से मुक्त कराया। मालूम हो को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में स्वच्छता अभियान का नाम शुमार है,इसको लेकर देश भर में कार्यक्रम और जनता को जागरूक करने के प्रति सरकार का खासा जोर है।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बल प्रदान किया। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए गए। टीम की देखकर ग्रामीण काफी उत्साहित हुए साथ ही भविष्य में स्वच्छता के प्रति सजक रहने का भरोसा दिया। विदित हो कि यह ग्राम भारत सरकार के समाजिक आर्थिक सर्वेक्षण (79 वॉ दौर) के लिए चयनित है, जहां सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close