सुखलेश मंडल उत्तराखंड जल संस्थान महामंत्री पद से बर्खास्त… संगठन विरोधी गतिविधि की वजह से हुई कार्रवाई…चंद्रपाल बने उधम सिंह नगर शाखा अध्यक्ष, नर्ई कार्यकारिणी का चुनाव

कुमायू। सुखलेश कुमार मंडल को उत्तराखंड जल संस्थान महामंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर मनोज सक्सेना को कुमायू मंडल का नया महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले उत्तराखंड जल संस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी ने की। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य ने की। बैठक में नैनीताल शाखा अध्यक्ष विजय शाह ने महामंत्री सुखलेश कुमार मंडल की संगठन विरोधी गतिविधि की जानकारी दी।

बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा की गयी, कि क्यों ना संगठन विरोधी गतिविधि की वजह से महामंत्री सुखलेश कुमार मंडल को बर्खास्त कर दिया जाये। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने संगठन विरोधी गतिविधियों पर सुखलेश कुमार मंडल की गतिविधि की आलोचना की और महामंत्री पद से बर्खास्त करने पर मुहर लगायी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य की अनुशंसा पर सुखलेश कुमार मंडल को महामंत्री पद से हटा दिया गया। वहीं मनोज सक्सेना अब नये महामंत्री होंगे। साथ शाखा उधम सिंह नगर का चुनाव भी किया गया। इसमें चंद्रपाल को अध्यक्ष, कपिल चौहान को उपाध्यक्ष, अवनीश गुप्ता को सचिव, धीरेंद्र प्रताप सक्सेना को उप सचिव, दीवान राम आर्या को कोषाध्यक्ष, दीपेंद्र सिंह को संगठन सचिव, सुरेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में शिवमोहन प्रांतीय संगठन मंत्री देहरादून, हेमंत भट्ट शाखा अध्यक्ष हल्द्वानी, रत्नेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close