OMG! अजीबोगरीब घटना….अंतिम संस्कार के बाद मृत युवक घर में बैठा…देखकर परिवार और पुलिस दोनों रह गए दंग…

अंतिम संस्कार के बाद अचानक जीवित युवक ने किया परिवार के सामने धमाका!

सूरजपुर। किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं दिखने वाली यह घटना सच में लोगों के होश उड़ा देने वाली है। पुरुषोत्तम नामक युवक को मृत समझकर उसके परिवार ने अंतिम संस्कार किया, लेकिन घर लौटते ही उन्होंने उसे आँगन में स्वस्थ बैठा पाया। यह दृश्य देखते ही परिवार के सदस्य स्तब्ध रह गए और आसपास के लोग भी हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरुषोत्तम छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर का रहने वाला है। शनिवार को मानपुर इलाके में एक कुएँ से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर पर परिवार वाले दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान पुरुषोत्तम के रूप में की। स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन इसके बाद हुआ कुछ ऐसा, जिसने सबको झकझोर दिया। जब परिवार घर लौटा, तो रिश्तेदारों ने बताया कि पुरुषोत्तम जीवित है और घर पर ही बैठा है। परिवार सदमे में था, लेकिन दौड़कर घर पहुंचे और पाया कि पुरुषोत्तम मुस्कुराते हुए अपने आँगन में बैठा है।

पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने बताया कि यह घटना उनके लिए भी रहस्य बन गई है। सवाल यह है कि आखिर वह व्यक्ति कौन था, जिसका अंतिम संस्कार पुरुषोत्तम समझकर किया गया। मृतक के कपड़े और अन्य सामान पुलिस ने सुरक्षित रख लिए हैं और जांच के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह अजीबोगरीब घटना न केवल परिवार के लिए राहत और आश्चर्य का कारण बनी है, बल्कि स्थानीय लोगों और पुलिस के लिए भी एक रहस्य बनकर रह गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close