तमंचे की नोंक पर 1.20 लाख की लूट… देर रात क्रशर में लूटेरों ने तांडव…पुलिस जांच में जुटी

पाकुड़। देर रात नकावपोश लूटेरों ने बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुराईडीह मौजा स्थित पत्थर क्रशर में अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। हांलाकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस तो पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना को लेकर क्रशर मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि तकरीबन रात के 12 बजे तीन नकाबपोश अपराधी क्रशर में आये और पिस्टल का भय दिखाकर लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं लूटेरों ने चालक कालीदास कर्मकार के साथ मारपीट कर उससे भी 300 रुपये छीन लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रशर मैनेजर व चालक के अनुसार सभी के हाथों में पिस्टल थे। अपराधी क्रशर में कैसे आये थे ये कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं क्रशर में सीसीटीवी भी लगे हैं जिसका पुलिस छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close