सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 109 गर्भवती महिला का किया गया ANC..जांच और स्वास्थ्य सलाह का था विशेष प्रबंध

जमशेदपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीगुमा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कुल 109 गर्भवती महिलाओं का एंटीनेटल चेकअप किया गया।

ANC करने आई महिला अपनी बारी का इंतजार करती हुई

हर महीने 9 तारीख को ANC के लिए है निर्धारित

मालूम हो की हर महीने 9 तारीख को एंटीनेटल चेकअप (ANC) के लिए प्रधानमंत्री द्वारा तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें गर्भवती माता की विशेष जांच किए जाने का निर्देश है। यदि अवकाश या किसी कारणवश 9 तारीख को इस कार्यक्रम को आयोजित नहीं किया जा सका हो तो इसे अगले दिन आयोजित करने का प्रावधान है. अक्टूबर माह में 9 तारीख को रविवारीय अवकाश होने के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार की आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती माता का हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर का जांच,वजन एवम स्वास्थ्य सलाह दिया गया। डॉक्टर स्मिता एवं डॉक्टर सुषमा रानी के द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खुद एवं बच्चे का ख्याल रखने हेतु जरूरी सलाह दिया गया।

उक्त मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम किरण कुमारी, प्रभा सोरेन, आशा टेटे, नामू रानी पॉल, फार्मासिस्ट ढोल गोविंद बेरा, निवेदिता महतो, लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी सरदार, नागेश्वर मुर्मु, शिवनाथ गोराई एवं मानगो क्षेत्र के सभी सहिया अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती माता के साथ उपस्थित रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close