मानसून खत्म होते ही मनरेगा कार्यों में आई तेजी, लोगों को मिलेगा रोजगार

ranchi । मानसून खत्म होते हैं मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के लिए योजनाओं का चयन और क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पलामू जिले के 265 पंचायतों में सब की योजना, सबका विकास अभियान – 2022 के तहत योजनाएं बनाई गई। प्रत्येक पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। 5000 से ज्यादा योजनाएं बनाई गई। पांडू प्रखंड के डाला पंचायत में 61 योजनाएं बनाई गई है।

मिट्टी- मोरम रोड से लेकर डोभा और पशु शेड बनाने की योजना

पलामू के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा के दौरान योजनाएं बनाई गई। बिश्रामपुर प्रखंड केतात कला पंचायत में 102 योजनाएं बनाई गई। इनमें मिट्टी- मोरम रोड से लेकर डोभा और पशु शेड तक शामिल है। मनरेगा लोकपाल संघ कुमार ने पांडु और बिश्रामपुर प्रखंड का दौरा कर विशेष ग्रामसभा का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5000 से ज्यादा बनाई गई योजना

विशेष ग्राम सभा के दौरान कितनी योजनाएं बनाई गई इसका सही आंकड़ा 1 सप्ताह बाद पता चलेगा। एक अनुमान के अनुसार 5 हजार से ज्यादा योजनाएं बनाई गई।

गांव के लोगों को मिलेगा रोजगार

आमतौर पर मनरेगा के तहत मिट्टी के काम मानसून के दिनों में नहीं होते हैं। जून से सितंबर तक मानसून की अवधि मनाई जाती है। मानसून खत्म हो चुका है। मनरेगा के तहत विशेष ग्रामसभा कर योजनाएं बनाई गई है। अब मनरेगा कार्य में तेजी आएगी और गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close