जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, 5 दिन से था लापता… पहचान होते ही परिवार में मचा कोहराम

मवेशी चराने गए ग्रामीण ने देखा खौफनाक मंजर, पुलिस भी पहली नजर में नहीं पहचान पाई शव

Sagar। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घने जंगल में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। शव इतना सड़-गल चुका था कि पुलिस भी शुरुआत में उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में जब सच सामने आया तो परिवार में कोहराम मच गया।

मामला गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम चिरई जंगल का है। शनिवार को एक ग्रामीण मवेशी चराने जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर पेड़ पर फंदे से लटक रहे एक शव पर पड़ी। खौफनाक दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत गांव वालों के साथ पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही गौरझामर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया, लेकिन शव करीब 4 से 5 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। चेहरा और शरीर की हालत ऐसी थी कि पहचान करना लगभग नामुमकिन हो गया था।

इसके बाद पुलिस ने जिलेभर में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पड़ोसी केसली थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेरी से लापता युवक राकेश लोधी की जानकारी सामने आई। केसली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने हुलिए और कपड़ों के आधार पर परिजनों को बुलाया। जंगल पहुंचने के बाद परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान चिह्नों के जरिए शव की पहचान 35 वर्षीय राकेश लोधी पुत्र बलराम लोधी निवासी रामखेरी के रूप में की। पहचान होते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गौरझामर थाना प्रभारी Nasir Farooqui ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। युवक ने आत्महत्या की या उसके पीछे कोई साजिश है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि राकेश आखिर केसली से गौरझामर के चिरई जंगल तक कैसे पहुंचा और पिछले पांच दिनों में उसके साथ क्या हुआ। मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

close