अच्छी खबर: BPSC प्रीलिम्स पास अभ्यर्थियों को सरकार दे रही है 50 हजार, ऐसे करें आवेदन

पटना: लोक सेवा आयोग की प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले को सरकार 50 हजार की प्रोत्साहन राशि देती है। सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के तहत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा या पैसा दिया जाता है। विभाग ने बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण एवं पिछड़ा वर्ग महिला अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार से आवेदन आमंत्रित किए हैं। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार सरकार की वेबसाइट wdc.bih.nic.in पर जाकर 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकता है।

आवेदन करने वाले के लिए महिला एवं बाल विकास निगम ने कुछ शर्ते रखी है। इस योजना का लाभ एक ही बार दिया जाता है ।इसके तहत बीपीएससी की प्रीलिम्स पास महिला अभ्यर्थी की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अभ्यर्थी बिहार सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में नहीं आना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने के लिए जरूरी कागजात

योजना का लाभ लेने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम बिहार की वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए व्यक्ति को फोटो, हस्ताक्षर, एडमिट कार्ड की प्रति, पिछड़ा वर्ग की श्रेणी का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ बैंक पासबुक या हस्ताक्षर किए चेक की जरूरत होगी। आवेदन के दौरान अपनी व्यक्तिगत जानकारी देते हुए अभ्यर्थी को सक्रिय मेल पता देना होगा। विभाग सभी जरूरी जानकारी अभ्यर्थी की ईमेल पर भेजेगा। आवेदन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट wdc.bih.nic.in/careersaspax पर जा सकते हैं।

आवेदन केवल ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को एक माह का समय दिया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 25 दिसंबर है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन और अमान्य माने जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से दिए गए आवेदन को विभाग स्वीकार नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close