झारखंड में दिनदहाड़े लूट: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
Broad-daylight robbery in Jharkhand: Miscreants flee after looting ₹1.20 lakh from a finance company employee.

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट से हड़कंप मच गया। लाखों की इस लूट ने पुलिस के लिए चुनौतियां बढ़ा दी है। गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा के पास बंधाबाद गांव के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कलेक्शन का काम कर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे रोक लिया और नकदी से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि कर्मचारी संभल भी नहीं पाया।
घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं अपराधियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने दूरभाष पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की घटना हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।









