8 साल की शादी के बाद पत्नी ने कहा- प्रेमी के साथ रहना है… पति ने जो किया, उसकी पूरे इलाके में हो रही चर्चा
सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, पत्नी ने प्रेमी से शादी की इच्छा जताई तो पति ने खुद रिश्ता खत्म कर दोनों की शादी करा दी

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज से रिश्तों और प्यार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी मिलने के बाद उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब पत्नी अपने प्रेमी से अलग होने को तैयार नहीं हुई तो पति ने एक अलग ही फैसला ले लिया। बताया जा रहा है कि पति ने 8 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते से अलग होकर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।
सोशल मीडिया पर हुई थी प्रेमी से पहचान
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के विनोद मंडल के मुताबिक, उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए बिहार के बाखरपुर गांव निवासी गोलू कुमार से पहचान हुई।
शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत होती रही। धीरे-धीरे यह बातचीत बढ़ती गई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। बाद में उनका रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
पति ने समझाया, लेकिन पत्नी नहीं मानी
विनोद को जब पत्नी और गोलू के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने दोनों को समझाने की कोशिश की। उसने पत्नी से अपने वैवाहिक जीवन को बनाए रखने की बात कही, लेकिन महिला अपने प्रेमी से अलग होने के लिए तैयार नहीं हुई।
बताया गया कि महिला के परिवार वालों को भी जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की शादी के लिए सहमति दे दी।
इसके बाद विनोद ने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए वैवाहिक रिश्ते से अलग होने का फैसला किया और उसकी शादी उसके प्रेमी गोलू से कराने के लिए तैयार हो गया।
लोगों की मौजूदगी में प्रेमी से कराई शादी
गुरुवार को दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। देखते ही देखते यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
शादी के बाद गोलू और महिला ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। दोनों ने साथ मिलकर नया जीवन शुरू करने की बात कही।
प्रेमी के परिवार की भी थी मंजूरी
गोलू कुमार के मुताबिक, उसके माता-पिता भी इस रिश्ते के लिए राजी हैं। उसने कहा कि वह महिला को अपने साथ रखेगा और दोनों मिलकर आगे का जीवन बिताएंगे।
फिलहाल, 8 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के बाद पति का अपनी पत्नी की इच्छा स्वीकार करना और उसकी शादी उसके प्रेमी से करा देना साहिबगंज में चर्चा का विषय बना हुआ है।












