कम्प्यूटर ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार : ACB की टीम ने 3000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बोकारो: एसीबी की टीम ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी की टीम ने वाणिज्य कर विभाग कार्यालय बेरमो तेनुघाट के कम्प्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ तीन हजार रिश्वत लेते पकडा। एसीबी टीम अपने साथ कंप्यूटर ऑपरेटर को धनबाद लेकर चली गयी है।

क्या है पूरा मामला

मामले के सूचक लखीन्द्र कुमार महतो ने आवेदन देकर सूचित किया था कि इनकी बड़ी दीदी गीता देवी के द्वारा जीएसटी नंबर प्राप्त करने के लिए आनलाईन आवेदन दिया गया था। वह व्यवसाय करने के लिए जीएसटी नंबर चाह रही है। दिनांक 12 नवंबर को वाणिज्य कर कार्यालय बेरमो, तेनुघाट, बोकारो से फोन आया कि आप कार्यालय पहुंचें। सूचना पर कार्यालय में गये और कार्यालय में कार्यरत राज्य कर अधिकारी मोहम्मद इमरान से मिले । उन्होंने दीदी गीता देवी के नाम से जीएसटी नंबर स्वीकृति के संदर्भ में जानकारी चाहे तो उन्होंने बोला कि उनका कंप्यूटर ऑपरेटर श्रवन कुमार जो सामने पर ही मौजूद है। उसने कहा वह आपको बाहर सब कुछ समझा देंगे और जैसा बोलता है वैसा कीजिए आपका काम हो जायेगा। उसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर श्रवण कुमार कार्यालय से बाहर निकले और इनसे बोले कि जीएसटी नंबर मिल जाएगा, इसके लिए आपको तीन हजार देना होगा। इस पर लखीन्द्र तैयार नहीं हुआ और उसने इसकी सूचना एसीबी में दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close