सोना मां पुस्तकालय का शुभारंभ…शिक्षित समाज की दिशा में नई पहल

खरसावां बुरुडीह पंचायत के अंतर्गत बुरूडीह गांव में सोना माॅं पुस्तकालय का फीता एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र महतो (गोल्ड मेडलिस्ट) के द्वारा भेंट स्वरूप 21 किताबें प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ही एकमात्र साधन है। अध्यापक सदानंद सतपति ने कहा हमारे पंचायत के अंतर्गत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थी लेकिन एक पुस्तकालय से वंचित था जो कि आज सोना माॅं पुस्तकालय के तहत पूर्ण हुआ।
सोना माॅं पुस्तकालय के संस्थापक कपिलदेव महतो ने आग्रह किया कि हर एक सक्षम व्यक्ति कम से कम एक पुस्तक पुस्तकालय को उपलब्ध कराएं।
इसमें मुख्य रूप से मुखिया रूईबारी माझी, पंचायत सदस्य समिति सुनीता महतो, प्रभात सिंह स्वांसी, डोमन महतो, राकेश पहाड़ी, विशाल महतो, नीलकंठ नायक, मौसमी दास, स्वरूप प्रसाद सहदेव, देवाशीष नायक, शिवा महतो, पंकज साहू, धनंजय साहू,आकाश, मदन,सुमित, अश्विनी एवम अन्य उपस्थित थे।











