राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार कल पहुंचेंगी बाबा नगरी.. करेंगी पूजा अर्चना… जानें पूरा कार्यक्रम व तैयारी

देवघर । सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंच रही है। इस को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में लग चुका है। महामहिम के आगमन एवं पुजा अर्चना कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। मंदिर में लगे दुकानों को सुव्यवस्थित करने, साफ सफाई करने, जगह-जगह कालीन लगाने एवं त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया गया है। महामहीम द्रौपदी मुर्मू के विमान का देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 1:30 बजे लैंडिंग होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दिनभर का कार्यक्रम

द्रौपदी मुर्मू का विमान देवघर 1:30 बजे लैंडिंग होगा। दोपहर 2:00 बजे तक बाबा मंदिर पहुंचेंगी। 45 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना कार्यक्रम तय होने के बारे में बताया गया है। राष्ट्रपति आगमन को लेकर मंदिरों में आम लोगों के लिए सोमवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पूजा अर्चना पर पुरी तरह से रोक लगा दी गई है। देवघर डीसी मंजूनाथ बंजत्री ने जानकारी दी है की महामहिम का देवघर में आगमन है। ऐसे में राष्ट्रपति के पूजा अर्चना करने को लेकर तमाम तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह 9:00 बजे दोपहर 3:00 बजे तक बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूजा पर रोक लगा दी गई है। द्रौपदी मुर्मू देवघर बाबा मंदिर आने वाली चौथी राष्ट्रपति होंगी। मालूम हो कि बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के अलावा प्रणब मुखर्जी दो बार और रामनाथ कोविंद का भी आगमन हो चुका है। आपको बता दें की झारखंड के राज्यपाल के तौर पर चार बार द्रौपदी मुर्मू बाबा बैजनाथ मंदिर ने पूजा कर चुकी हैं। इसके बाद देश की चौथी राष्ट्रपति के तौर पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू का मंदिर में पहली बार आगमन होने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close