…जब उप विकास आयुक्त ने पंचायत प्रतिनिधि को पढ़ाया जिम्मेवारी का पाठ…आत्मनिर्भर और स्वस्थ समाज निर्माण का शेयर किया आइडिया..

लातेहार जिले के उप विकास आयुक्त ने गुरूवार को बारियातू प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुँच कर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रखण्ड के चाहारमुखी विकास को लेकर बैठक की। बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को डीडीसी ने कहा कि आप सभी को जिस मकसद से जनता ने चुना है आप उनके मकसद को सफल बनाने मे प्रयास करें। ये काम आप प्रखण्ड प्रशासन से समन्वय बना कर पुरा कर सकते हैं। आप सभी अपने अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को हो रही एक एक समस्याओं को निदान करने में प्रखण्ड पदाधिकारी को मदद करे।

अपने अनुभव साझा करते हुए डीडीसी ने कहा की मुझे बहुत अच्छा लगा की आप सभी आपस मे समन्वय बना कर प्रखण्ड के विकास के लिए चिंतित है। डीडीसी ने जनताओं की सुरक्षा के नजरीया से दो योजना सोक पिट व वर्मी कंपोस्ट के बारे मे विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा और 15 वीं वित्तीय मद से हर दस से बारह घर के बीच एक वरनी कॉपोंस्ट का निर्माण करांये। ताकि घरो व आस पास के दुकानों से निकलने वाली कचरे को एक स्थान पर रखा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही साथ हर वैसे स्थान जहाँ से पानी निकल कर बहता हो वैसे सभी स्थानो पर सोक पिट का निर्माण करायें ताकि बहने वाली पानी सोक पिट में जा सके।इस योजना से ग्रामीणों को बीमारी से बचाएगा। वहीं वर्मी कंपोस्ट मे जमे कचड़े के सड़ जाने के बाद खाद के रुप मे प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बहुत हानिकारक है इस लिए आप सभी अपने अपने क्षेत्र मे लोगों को जागरूक कर प्लास्टिक के कचरे को एक स्थान पर जमा कराने की प्रयास करें। जमा प्लास्टिक कचरे को जिला प्रशासन द्वारा उसे उठाकर संबंधित फैक्ट्री में भेजने का कार्य किया जाएगा।

टोंटी पंचायत के पंसस मो होजैफा ने डीडीसी से मर्ज स्कुलो को पुनः चालु कराने का मांग रखा।
बैठक में बीडीओ सह सीओ दीपाली भगत, प्रमुख उर्मिला देवी, उप प्रमुख निशा शाहदेव, पंसस मो होजैफा, संतोष भगत, ज्या देवी, उमेश उरांव, मानो देवी, सोनी देवी, राजेश राम, साल्वे मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव भगत, शांति देवी, केदार गंझु सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट कुतुबुद्दीन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close