बेटी की किडनी से लालू यादव की बचेगी जिंदगी : सिंगापुर में होगा लालू का किडनी ट्रांसप्लांट….. बेटी रोहिणी देगी अपनी किडनी..

पटना। लालू यादव को बेटी रोहिणी आचार्य नई जिंदगी देने वाली है। रोहिणी आचार्य के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डाक्टरों ने इजाजत दे दी है। रोहिणी फिलहाल सिंगापुर में सेटल है, जहां लालू यादव का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू यादव 24 नवंबर को सिंगापुर जा रहे हैं। रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव को किडनी दान देने वालों की होड़ लगी थी। दो दर्जन कार्यकर्ता और नेता के साथ उनके परिवार के भी लोग उन्हें किडनी दान करने के इच्छुक थे। गौरतलब है कि लालू यादव वर्तमान में डेढ़ दर्जन बीमारियों से लड़ रहे हैं। ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन आसान नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि लालू यादव को किडनी दान करने के लिए कई लोगों के सैंपल लिए गए थे. इसमें जिन कुछ लोगों का चयन किडनी दान के लिए किया गया। इसमें से एक नाम रोहिणी आचार्य का भी था। जानकारी तो ये है कि लालू यादव अपनी बेटी का किडनी नहीं लेना चाहते थे. ऐसे में रोहिणी ने उन्हें भावनात्मक और मानसिक रुप से किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए तैयार भी किया क्योंकि परिवार के सदस्य की किडनी लेने से सफलता की दर ज्यादा होती है। बता दें कि लालू यादव का इलाज किडनी रोगों के लिए विख्यात सिंगापुर के सेंटर फार किडनी डिजीज में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था। मगर सिंगापुर के चिकित्सकों ने जांच में सब कुछ सही पाया। लालू यादव जैसे सिंगापुर इलाज करना के लिए सिंगापुर पहुंचे उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है, मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है। वहीं उनके अस्पताल जाने से पहले भगवान को प्रणाम करते हुए फोटो साझा करते हुए लिखा कि पापा ने हर संकट से पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close