यादव महासभा की बैठक संपन्न…जिला स्तरीय बैठक की तैयारी पर हुई चर्चा..अहीर रेजिमेंट की मांग होगी तेज

लातेहार बारियातु प्रखंड मुख्यालय के बस्ती स्थित श्रवण यादव के आवास पर प्रखंड स्तरीय यादव महासभा की बैठक मंगलवार को संपन्न हुआ।
बैठक में यादव महासभा के जिला अध्यक्ष बृन्द बिहारी यादव, उपाध्यक्ष दारोगी यादव व नारद यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल यादव ने किया।

बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम कृष्ण भगवान के चित्र के समीप द्वीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। शुभारंभ के पश्चात बैठक में उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृन्द बिहारी यादव ने कहा कि बैठक करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लातेहार जिला मुख्यालय में दो दिवसीय 19 व 20 नवम्बर को जिला स्तरीय बैठक होना सुनिश्चित है इसकी तैयारी को लेकर जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय बैठक की जा रही है ताकि जिला के बैठक में अधिक से अधिक लोगों का जुटान हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला स्तरीय बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लेना है। 26 दिसम्बर को राष्ट्रीय यादव महासभा द्वारा कलश लाया जा रहा है जिसे जिला स्तरीय राष्ट्रीय यादव महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया जाना है। वहीं मार्च, 2023 में प्रांतीय यादव महासभा कि ओर से जिला में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाना है जिसमें मुख्य रूप से सरकार से अहिर रेजिमेंट कि मांग किया जाएगा। अहिर रेजिमेंट कि मांग पुर्व से किया जा रहा है

समाज का एकजुटता नहीं रहने के कारण मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे प्रांतीय यादव महासभा में काफी आक्रेश है। इस मांग को सफल बनाने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों के गाँव गाँव में प्रखंड कमीटी द्वारा बैठक कर समाज के लोगों को जागरूक करने की बात कहा। वहीं बैठक को कई लोगों ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में भुनेश्वर यादव, निर्मल यादव, प्रवेश यादव, महेन्दर यादव, गोबरधन यादव, संजय यादव, केदार यादव, राजेन्दर यादव, धनु यादव, महेश यादव, राजेश यादव, तुलेश्वर यादव, प्रकाश यादव, राजन यादव, बालदेव यादव, अजय, संतोष, रिंकु, कुलदीप, रंजीत, प्रकाश, करण सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close