VIDEO : NHM कर्मी के नियमितीकरण के समर्थन में एकजुट हुए कर्मचारी संगठन, CS कार्यालय के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन…..

गोड्डा। सिविल सर्जन कार्यालय गोड्डा के समक्ष NHM ANM/GNM एवम पारा चिकित्सा कर्मी संघ के आन्दोलन जिसमें एक सूत्री मॉंग सेवा के नियमितीकरण से सम्बन्धित है के समर्थन में झारखण्ड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वाहन पर मो शाहिद जफर की अध्यक्षता में बैठक आहूत कर निम्नलिखित कर्मियों की उपस्थिति में सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा गया।

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के आह्वाहन पर जुटे कर्मी
ऑल झारखंड पारा मेडिकल एशोसिएशन के जिला मंत्री चंदन कुमार, जिला अध्यक्ष मो० अब्दुल मन्नान एवं कोषाध्यक्ष आराधना कुमारी के आह्वाहन का खासा असर देखने को मिला। एसोसिएशन ने सभी कर्मियों को संघटन भावना से ऊपर उठकर NHM कर्मियों के मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचने का निर्देश जारी किया गया था। जिसके बाद नियमित कर्मचारी और अनुबंध कर्मी ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। सिविल सर्जन कार्यालय में राजेश कुमार, मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी, चंदा कुमारी, मुन्नी कुमारी, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी, अर्चना कुमारी, कुमारी पुष्मा, नीलम कुमारी, एवं अन्य संकड़ों कर्मी शरीक हुए।
बैठक में उपस्थित जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं ऑल झारखण्ड पारा मेडिकल एसोसिएशन के साथियों ने नियमितीकरण के माँग को जायज मानते हुए सरकार को आगाह किया कि उनके माँगों पर शीघ्र संज्ञान में लेकर नियमितीकरण की कार्रवाई की दिशा में सकारात्मक पहल करे।

वर्तमान समय में सरकार कर्मचारी के हित में पूर्व में भी कई ऐतिहासिक फैसले लिये है, जिसे देखते हुए संगठन सरकार से मांग करती है कि उनके जायज मांगों पर अविलम्ब सकारात्मक हल निकाले तथा जनहित को देखते हुए उनके लगभग एक माह से चल रहे हड़ताल / आमरण अनशन आन्दोलन के विराम हेतु पहल करे।

शंकर प्रसाद वर्मा, मो० मोजाहिदुल इस्लाम, अध्यक्ष झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, मो सैयद याहिया, शैलेन्द्र कुमार झा, संजय मिश्रा,ओमप्रकाश, अजय कुमार सिंह, तरुण कुमार दे, त्रिपुरा कुमारी, उत्तम कुमार उपस्थित थे।












