आंगन में खेल रहे 2 बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सरायकेला। झारखंड के खरसावां में मंगलवार को देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा व्रजपात से बुरी तरह झुलस गया।

शाम को बच्चे घर के आंगन में एक साथ खेल रहे थे।इस दौरान अचानक से पेड़ पर वज्रपात हुआ और इसकी चपेट में आने से दोनो बच्चे मौके पर ही बेहोश हो गए।परिजनों ने दोनों को बेहोशी की हालात में अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों द्वारा रेफर किए जाने बाद दोनों को सरायकेला के सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरायकेला के सदर अस्पताल में दूसरे बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की जानाकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close