महिला सिपाही की मौत : फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला सिपाही की लाश, परिजनों ने कहा, ओवर ड्यूटी से परेशान थी

मोतिहारी। महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला सिपाही का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सिपाही का नाम किरण कुमारी है, जो सीवानी की रहने वाली थी और सेंट्रल जेल मोतिहारी में पदस्थ थे। परिजनों का आरोप है कि काम के प्रेशन में किरण ने अपनी जान दी है। इधर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोप है कि जेल प्रशासन किरण कुमारी से ओवर डयूटी कराता था। वो पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में थी।

घटना की जानकारी एक दूधवाले से हुई, जब वो सुबह दूध लेकर पहुंचा, तो दरवाया नहीं खुला, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन किसी को कुछ जानकारी नहीं थी। इसी बीच उसकी एक साथी ने जेल अधीक्षक के बॉडीगार्ड को कॉल कर बताया कि किरण फोन नहीं उठा रही है। वहीं पड़ोस में रहने वाली सिपाही साथी पुलिसकर्मी को लेकर किरण कुमारी के घर पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से लॉक था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खिड़की से झांकने पर महिला सिपाही का शव फांसी पर लटका दिखा, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले ही किरण ने उसकी भाभी से कहा था कि उससे अधिक ड्यूटी ली जाती है। इससे वह काफी परेशान है।किरण कुमारी की पोस्टिंग साल 2021 ने मोतिहारी सेंट्रल जेल में हुई थी। 8 वर्ष पहले साल 2015 में किरण और उसके भाई लालू की एकसाथ पुलिस में नौकरी लगी थी।

इधर जेल अधीक्षक ने कहा कि वह 2 दिन पहले ही छुट्टी पर गई थी। ओवर टाइम ड्यूटी कराने का आरोप गलत है। जांच हो रही है। जल्द सुसाइड की वजहों का खुलासा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close