आज का राशिफल: निवेश और नई शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा मिथुन राशि वालों का दिन, तुला राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना

AAJ KA Rashifal, Aaj ka panchang: 24 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। 24 जून का पूरा दिन, पूरी रात पार कर के 25 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही 24 जून का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। 24 जून को स्कन्द षष्ठी व्रत है। 24 जून को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

24 जून 2023 का शुभ मुहूर्त
• सिद्धि योग – 24 जून का पूरा दिन, पूरी रात पार कर के 25 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक
• पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र – 24 जून का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक
• बुध मिथुन गोचर – 24 जून को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर
आज का मुहूर्त और शुभ घड़ी देखने के बाद चलिये अब देखते हैं आज का दैनिक राशिफल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशिफल

निजी सफलता को बढ़ावा मिलेगा। आज सभी मोर्चों पर सक्रियता बनाए रहेंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। मामले लंबित रखने से बचें। आज कुछ बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे। आज कार्य कारोबार में प्रभाव बना रहेगा। भेंट मुलाकात आगे रहेंगे। जोखिम न लें।

वृषभ राशिफल

करीबी संबंधों में सहजता सजगता बनाए रखें। आज संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे। सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे। आज अपनों से करीबी बढ़ेगी। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। प्रबंधन पर जोर देंगे। परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी। लंबित कार्यों में निरंतरता रखें। सबके हित की सोच बनाएं। विनम्रता से काम लें। बड़प्पन बढ़ाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल

आज आनंदित रहेंगे। अपनों के संग स्मरणीय पल साझा करेंगे। पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे। समय संवार पर बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दिक्कत दूर होगी। मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा। परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे। कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे। आदर्शां का पालन करेंगे। सभी का सम्मान रखेंगे। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। रिश्तेदारों से मनमुटाव दूर होंगे।

सिंह राशिफल

आज शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। सभी का मान सम्मान रखेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। विनय विवेक और संवेदनशीलता से काम लेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। कला कौशल को बल मिलेगा। संस्कारों को बल मिलेगा। अपनों में सामंजस्य बढ़ेगा। लाभ बढ़ेगा। अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बचत पर जोर बढ़ाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल

दूर देश के कार्यों में धैर्य दिखाएं। खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखें। न्यायिक मामलों में धैर्य और विनम्रता बढ़ाएं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी। नियम पालन में सहजता बढ़ाएं। अनजानों से सावधानी रखेंगे। करीबी मित्रों के साथ साथ पुराना विवाद दूर होगा। लेन देन में स्पष्टता दिखाएं। सहयोग की भावना रखेंगे। अनुशासन अपनाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे। बजट को महत्व देंगे। दान में रुचि रहेगी। रिश्तों के प्रति सकारात्मकता रहेंगे। पेशेवर मामलों में जिम्मेदार बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा। बंधु बांधवों से करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। सामिजक कार्यों में तेजी लाएंगे। मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे। सभी के प्रति आदर सम्मान बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास रखेंगे। आज वाणिज्यिक अवसर बढ़ेंगे। यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। चर्चा संवाद बनाए रखेंगे। तनाव कम होगा।

तुला राशिफल

आज करियर कारोबार के मामले पक्ष में रहेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को गति देंगे। तेजी बनाए रखने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन संवार लेगा। लापरवाही से बचेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। जीत का भाव रखेंगे। उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में रहेंगे। किसी की आलोचना से न घबराएं।

वृश्चिक राशिफल

आज काम को गति मिलेगी। उम्मीद से अच्छा काम करेंगे। पेशेवरता पर जोर रखेंगे। आर्थिक सौदेबाज में अपेक्षित सफल होंगे। कारोबारी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। बजट पर ध्यान देंगे। योजना बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा। संतुलन बनाए रहेंगे। कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे।

धनु राशिफल

किस्मत का साथ मिलेगा। आज कई मामले सुलझेंगे।अड़चन अवरोध समाप्त होंगे। बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। नवीन क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा। व्यापार को गति मिलेगी। सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। तनाव कम होगा।

मकर राशिफल

वाणी व्यवहार में सजग रहें। खानपान में सुधार बना रहेगा। नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे। जोखिम भरे मामले टालेंगे। सेहत के प्रति सजग रहेंगे। संतुलन और सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में धैर्य दिखाएंगे। आवश्यक कार्यों की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें। समय साधारण है। सोच विचारकर निर्णय लें। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुपालन अनुशासन रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिजनों की सुनें।

कुंभ राशिफल

आज बड़े और महत्वपूर्ण प्रयास बल पाएंगे। कारोबारी योजनाओं को मूर्तरूप देंगे। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी। सामंजस्य बनाए रखेंगे। अपनों का विश्वास बनाए रखेंगे। साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा। उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा। निकटतम लोगों का साथ सहयोग पाएंगे। मित्रगण मददगार होंगे।

Related Articles

close