Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ में हुआ भयानक हादसा, ट्रैक से गिरे कई साइकलिस्ट, ले जाना पड़ा अस्पताल, देखे Video

बर्मिंघम: कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के साइकिलिंग इवेंट के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। क्‍वालीफाइंग रेस के दौरान इंग्‍लैंड की मैट वाल्‍स ट्रैक से भटक गई और उनकी साइकिल दर्शकों के बीच चली गई। इस हादसे में मैट और कुछ दर्शकों को चोट आई। आनन फानन में उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा।

https://twitter.com/Sky5Sports/status/1553731043466805248

मैट वाल्‍स ने बीते साल जापान के टोक्‍यो में खेले गए ओलंपिक के दौरान गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया था। मैट के अलावा आइलैड ऑफ मैन के साइकिलिस्ट मैट बोस्टोक को इस हादसे में चोटें आई। उन्‍हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि मोड़ पर कई राइडर एक दूसरे से टकरा गए थे. इसके बाद साइकिलिंग का सुबह का सेशन रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत अबतक इस टूर्नामेंट मे कुल पांच पदक अपने नाम कर चुका है। अगर पदक की तालिका पर नजर डालें तो भारत इस वक्‍त छठे स्‍थान पर नजर आ रहा है। अभी तीन दिन का ही खेल हुआ है। ऐसे में भारत को अभी काफी पदक की उम्‍मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close