कैसे जीऊंगा बहन तेरे बिना : बहन की जलती चिता पर भाई ने लगाई छलांग, नहीं सह पाया बहन की मौत का गम

भीलवाड़ा। भाई-बहन के प्यार की मिसाल तो पूरा जमाना देता है, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में बहन की मौत के गम में बहन की जलती चिता में भाई के कूद जाने की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। भाई की हालत बेहद नाजुक है, डाक्टरों ने कहा है कि युवक शत प्रतिशत जल चुका है। मामला बागोर थाना क्षेत्र के मांकियास गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां की रहने वाली मीना की मौत किसी कारण से हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए के श्मशान घाट ले गए।

पूरी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया और चिता को अग्नि लगा दी गई. इसके बाद सभी लोग थोड़ी दूर जाकर बैठ गए। इसके बाद सभी लोग दुखी मन से वहीं खड़े हुए एक दूसरे को ढांढ़स बंधा रहे थे। मृतका का चचेरा भाई सुखदेव भील भी वहीं चिता के पास बैठा हुआ था। वो सबकी बातें गौर से सुन रहा था। इसके बाद उसे न जाने क्या हुआ। वह अचानक दौड़कर चचेरी बहन की जलती चिता पर कूद गया। आनन-फानन में परिजनों ने सुखदेव को बड़ी मुश्किल से जलती हुई चिता से बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सुखदेव का उपचार करने वाले डॉक्टर ने कहा है कि वह शत प्रतिशत जल चुका है. उसकी स्थिति गंभीर है। परिजनों के मुताबिक सुखदेव अपनी चचेरी बहन मीना से बहुत प्यार करता था। मीना की मौत के बाद वह बुरी तरह से टूट गया था। मौत के बाद भी वह मीना को अकेला नहीं छोड़ना चाहता था। शायद वह अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए ही मीना की जलती चिता पर कूद गया होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close