युवक की LIVE मौत: गदर-2 फिल्म देखने के लिए आया था पिक्चर हॉल, सामने आया मौत का वीडियो

लखीमपुर। गदर-2 फिल्म देखने गए युवक की पिक्चर हॉल के गेट पर मौत हो गयी। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर हड़कंप मच गया। हालांकि आशंका है कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना यूपी के लखीमपुर खीरी का है। जहां एक सिनेमा हॉल में ये घटना घटी। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि युवक थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी मोहल्ले का रहने वाला था।

दरअसल, अष्टक तिवारी (32 साल) शनिवार शाम 7:50 बजे गदर-2 फिल्म देखने के लिए फन सिनेमा हॉल गया था. जैसे ही वो फोन पर किसी से बात करता हुआ सिनेमा हॉल के गेट पर पहुंचा, हार्ट अटैक आने से गिरकर उसकी मौत हो गई। हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह वो फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर पहुंचा और लड़खड़ाता हुआ नीचे गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहां मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की. मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों के जहन में काफी देर तक यही सवाल बना रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे युवक की जान चली गई। बाद में बताया गया कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरा निवासी अक्षत तिवारी (35) दवा कारोबारी थे। उनका महेवागंज में मेडिकल स्टोर है। अक्षत तिवारी शनिवार को फन मॉल में गदर-2 फिल्म देखने के लिए गए थे।
अक्षत मोबाइल फोन पर बात करते करते मॉल में प्रवेश कर ही रहे थे, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही अक्षत की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही अक्षत के परिजन आ गए। जिंदगी की आस में वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अक्षत की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close