एक से बढ़कर एक…चंद्रयान को लेकर नेताओं का ज्ञान तो सुनिये, एक नेता ने कहा, धरती पर करेंगे चंद्रयान का स्वागत, तो दूसरे ने चंद्रयान के यात्रियों की सलामती की दुआ की..

नयी दिल्ली। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश में इसरो को बधाई मिल रही है। जश्न हो रहा है, वैज्ञानिकों को सर आंखों पर बिठाया जा रहा है। इस बीच हमारे नेता एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं। कोई धरती पर चंद्रयान को लैंड कर रहा है, तो दूसरा चंद्रयान के यात्रियों की सलामती की दुआ कर रहा है। राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना चंद्रयान-3 को लेकर अपने अजीब बयान के बाद चर्चा में आ गए है।

बुधवार को दोपहर में एक तरफ जहां पूरी दुनिया इंतजार कर रही थी तो दूसरी ओर से अशोक चांदना कहा कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हो चुकी है. यहीं नहीं उन्होंने यहां यहां तक कह दिया, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं. दूसरी ओर यूपी में सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयान को लेकर अपनी फजीहत करवा ली है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चंद्रयान 3 को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि सुनकर इसरो भी हैरान रह गया होगा।

एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कहा, मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो कि दिन-प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान-3 के लिए मैं उनको बधाई देता हूं. चंद्रयान-3 की धरती पर सकुशल वापसी के बाद पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना ने कहा, चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग हो चुकी है, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं, देश टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे बढ़ा उसके लिए सभी देशवासियों को भी बधाई देता हूं. हैरानी की बात तो यह है कि जिस समय चांदना ने यह बयान दिया उस समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग नहीं हुई थी. लैंडिंग तो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हुई। बता दें कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग पहले से तय समय पर हुई है।

इसरो की ओर से भेजा गया चंद्रयान-3 बुधवार शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर कदम रखा. दूसरी बात चंद्रयान-3 की धरती पर वापसी नहीं होने वाली है. वहीं, चांद पर इसकी लाइफ मात्र 14 दिन ही है. ऐसे में ओपी राजभर किस आधार पर चंद्रयान-3 की सकुशल वापसी की बात कह रहे हैं इसका जवाब वहीं दे सकते हैं.

Related Articles

close