Teacher Vacancy: टीजीटी व पीजीटी सहित इन पदो पर बंपर वैकेंसी, राजधानी मेंं शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन पढ़िये डिटेल

नयी दिल्ली। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी, पीजीटी सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो गई है। आवेदकों चयन लिखित परीक्षा आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. वहीं अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट भी दी गई है।

कैंडिडेट्स 15 सितंबर 2023 तक आवेदन ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए कर सकते हैं। टीजीटी स्पेशल शिक्षक पदों के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा भी होना चाहिए. कैंडिडेट्स सीटीईटी परीक्षा भी पास की है। वहीं पीजीटी पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। भर्ती के लिए योग्यता क्या मांगी गई है और किस उम्र तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन कैसे किया जाएगा. यहां इस संबंध में जानकारी दी जा रही है। चयन बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1841 खाली पदों को भरेगा. कैंडिडेट्स अप्लाई करने से पहले जारी भर्ती विज्ञापन को जरूर पढ़ें. यहां बताए गए स्टेरप्स के जरिए इच्छुक अभ्यर्थी आसानी से एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

खाली पदों की संख्या
• पीजीटी – 47
• टीजीटी कंप्यूटर साइंस- 6
• टीजीटी स्पेशल – 581
• संगीत शिक्षक – 182
• नॉन टीचिंग – 1025
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे करें अप्लाई
• आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
• होम पेज पर अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें.
• रजिस्ट्रेशन करें और डाॅक्यूमेंट्स सबमिट करें.
• आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close